संभलः मिट्टी की ढांग में आधा दर्जन महिलाओं के दबने से कोहराम मच गया। जिसके चलते 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य महिलायें को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
अभी और महिलाओं के दबे होने की आशंका है। घरों की लिपाई के लिए महिलायें मिट्टी खोदने गई थी। फिलहाल परिजनों न घटना स्थल पर कोहराम मचा रखा है। घटना धनारी थाना क्षेत्र के छपरा गांव की है। मौके पर लेखपाल समेत पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
सद्दाम हुसैन, संवाददाता