featured Breaking News देश

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः बीजेपी की बड़ी जीत, 19 सीटों पर कब्जा

BJP चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः बीजेपी की बड़ी जीत, 19 सीटों पर कब्जा

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में हुए निगम चुनाव में भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। प्राप्त हो रही ताजा खबरों के मुताबिक अभी तक की मतगणना के अनुसार 26 सीटों मंे से 24 सीटों के परिणाम के अनुसार भाजपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने 4 सीटें और अकाली दल को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। नोटबंदी के बाद से जहां विपक्षी दलाें का अनुमान था कि जनता इस फैसले के खिलाफ है उसी के परे तमाम तकलीफोें को झेलने के बाद भी भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि जनता मोदी सरकार के साथ खड़ी है।bjp
गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 122 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे जिसमें से 67 उम्मीदवार निर्दलीय थे। रविवार को चंडीगढ़ में चुनाव हुए थे, इस बारे में विशेषज्ञों का मानना हे कि नोटबंदी का लोगों ने समर्थन किया है, वहीं विरोधी पार्टियों का विरोध फेल साबित हुआ हैं। यहां पर आपको बता दंे कि अभी तक चंडीगढ़ नगर निगम पर भाजपा का ही कब्जा था। नोटबंदी के बाद से विपक्षी पार्टियों ने अपने लिए मौका तलाशना शुरु कर दिया था पर इससे परे जनता ने बीजेपी को समर्थन दिया है।

इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव में भी अपना लोहा मनवाया था, बीजेपी ने विरोधी दलों को पटखने देते हुए कुल 2501 सीटों में से 610 सीटों को जीतकर प्रदेश में शीर्ष पर बनाई थी। भाजपा के अलावा शिवसेना के अब तक 402, एनसीपी 482 सीट, कांग्रेस 408, मनसे 12 व बीएसपी 4 सीटे हैं, इनके अलावा अन्य 583 सीटों पर कब्जा बनाए।

Related posts

बिहार में बाढ़ से 31 लाख लोग प्रभावित, अब तक 61 लोगों की मौत

bharatkhabar

राहुल बोले राफेल पर सरकार घिरी तो अरुण जेटली ने कहा यह न्यायालय का प्रक्रियागत फैसला

bharatkhabar

सृजन घोटाले में भागलपुर को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी गिरफ्तार

Pradeep sharma