featured Breaking News देश

35 साल बाद कोई भारतीय पीएम केन्या जाएगा

Modi Mozambik 35 साल बाद कोई भारतीय पीएम केन्या जाएगा

मापुतो (मोजाम्बिक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंच गए। वह चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। खास बात ये है कि 35 साल बाद कोई भारतीय पीएम केन्या जा रहा है। पांच दिन के इस दौरे में पेट्रोलियम, सी सिक्युरिटी, बिजनेस, इंवेस्टमेंट, एग्रिकल्चर और फूड सेक्टर्स में मदद बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Modi Mozambik

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंचे। महत्वपूर्ण वार्ता का इंतजार।”

मोदी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। वह मोजाम्बिक की नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष वेरोनिका माकोमो से भी मुलाकात करेंगे। उनके अन्य कार्यक्रमों में मालौना में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क में छात्रों से भी मुखातिब होना और मोजाम्बिक में रह रहे भारतीय समुदाय से रू-ब-रू होना भी शामिल है।

मोदी गुरुवार शाम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी महाद्वीप की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह दक्षिण अफ्रीका के बाद तंजानिया और केन्या भी जाएंगे।

(आईएएनएस)

Related posts

सीएम रावत द्वारा आज जनपद बागेश्वर में कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

Rani Naqvi

राजस्थान में मानसून चरम पर, प्रदेश के 16 जिले में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Trinath Mishra

Weather Today: उत्तर भारत में चलेगी लू और पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का हाल

Rahul