featured यूपी

UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

yogi 1 UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

UP News: लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ली। उनके निधन की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें :-

UP News: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, लगी लंबी कतारें

वहीं, हृदयनाथ सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम समेत योगी सरकार के कई मंत्री भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।

जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। हृदय नाथ सिंह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। उत्तर प्रदेश में वह क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। ब्रज और अवध के संगठन मंत्री भी रहे थे।

Related posts

बिहार: राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री और मुख्य आयुक्त के अलग-अलग आकड़े

Breaking News

निकले थे लेने मौसम का मजा… मिल गई सजा, चालान कटवाकर लौटे घर

Shailendra Singh

भारत में बड़े हमले की साजिश, आतंकियों को मिल रही है अंडर वॉटर ट्रेनिंग

Pradeep sharma