featured यूपी

Deepotsav 2023: 51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

deepotsav Deepotsav 2023: 51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Deepotsav 2023: उत्तर प्रदेश में इस बार भी अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी जारी है। इस बार यानी शनिवार को राम की पैड़ी पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। बता दें 51 घाटों में 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें :-

UP News: श्रीराम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम के लिए सीएम योगी को मिला निमंत्रण, बोले- आज जीवन धन्य हो गया है

रामलला का राजतिलक करेंगे सीएम
जानकारी के अनुसार शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को नीले रंग की रेशमी पोशाक धारण कराई जाएगी। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला का राजतिलक करेंगे।

दीपोत्सव में ये अतिथि होंगे शामिल
दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के भी आने की संभावना है। वहीं, इस कार्यक्रम में 52 देशों के राजदूत शामिल होंगे।

दीपोत्सव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.20 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • 3 से 5 बजे तक रामकथा पार्क में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
  • राम की पैड़ी पर शाम 5.20 बजे दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।
  • रामकथा पार्क में आयोजित रामलीला शाम 7.05 बजे सीएम योगी देखेंगे।
  • 12 नवंबर की सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
  • 8.45 से 9.45 तक संतों से मुलाकात व जलपान करेंगे।
  • रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए सीएम 9.50 बजे रवाना होंगे।

Related posts

राहुल गांधी के बाद कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष, कब होगा चयन?

bharatkhabar

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत की बेटी ने जर्मनी में किया देश का नाम रोशन

Rahul

भाजपा के साथ गठबंधन से शिवसेना का नुकसान हुआ: उद्धव

bharatkhabar