featured देश

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, 5 लोगों की मौत, 40 लापता

prefptgo sikkim Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, 5 लोगों की मौत, 40 लापता

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस प्राकृतिक हादसे में सुरक्षाबलों के जवानों समेत 40 लोग लापता हो गए हैं। वहीं, इस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की है।

ये भी पढ़ें :-

Varanasi Accident News: वाराणसी में ट्रक से कार की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, बच्ची घायल

ल्होनक झील पर फटा बादल
बता दें कि बादल फटने की घटना उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर हुई, जिसकी वजह से लाचेन घाटी से गुजरने वाली तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण पांच पुल ढह गए हैं, जिनमें मंगतम झील का पुल, सिंघताम का इंद्राणी पुल, शिरवानी पुल, लिंगी पुल और जंगू का पुल शामिल हैं।

वहीं, इस आपदा में सुरक्षाबलों के जवानों समेत 40 लोग लापता हो गए हैं। वहीं, राहत बचाव कार्य में अब तक 5 शव बरामद हुए हैं। उधर, अधिकारियों ने बताया कि अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया, ”सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Related posts

प्लास्टिक उपयोग से करें परहेज, पॉलिथीन मुक्त अभियान में बनें सहयोगी

Trinath Mishra

पीएम मोदी ने किया सीएनसीआई के दूसरे कैंपस का शुभारंभ, कहा- देश में वैक्सीनेशन ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

Neetu Rajbhar

शराबबंदी के समर्थन में उतरी उमा भारती, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर किया ये दावा

Aman Sharma