featured यूपी

UP IAS Transfer: योगी सरकार में चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

Transfer3 UP IAS Transfer: योगी सरकार में चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली। मंगलवार यानी 12 सितंबर को 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले 10 दिनों में ये पांचवीं बार है। जब यूपी में प्रशासनिक स्तर के अफसरों का फेरबदल किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand News: चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

इसमें वाराणसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट

  • मार्कण्डेय शाही प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाए गए।
  • राजेश कुमार पांडेय जालौन के नए डीएम बनाए गए।
  • अनुज मलिक को विशेष कार्याधिकारी गीडा का प्रभार दिया गया। अनुज मलिक संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर बनी रहेंगी।
  • राजेश कुमार प्रजापति विशेष सचिव एपीसी शाखा बने।
  • जयदेव सीएस मुख्य विकास अधिकारी बस्ती बनाए गए।
  • विनोद कुमार संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग बने।
  • नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाई गईं।
  • रवींद्र कुमार स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश।
  • प्रत्यूष पांडेय मुख्य विकास अधिकारी देवरिया बने।
  • दिव्य प्रकाश गिरि स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं।
  • उदय भानु त्रिपाठी विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

कोरोना के बीच एयर इंडिया के कर्मचारियों को लगा सबसे बड़ा झटका..

Rozy Ali

सीएम पुष्कर धामी ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

Neetu Rajbhar

पुलवामा की घटना कुछ लोगों की साजिश, सजा पूरे पाकिस्तान को देना सही नहीं: पित्रोदा

bharatkhabar