featured देश

Indigo Flight: कोच्चि से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

1572640345 4885 Indigo Flight: कोच्चि से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

Indigo Flight: कोच्चि से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली। बता दें, फ्लाइट- 6E6482 सुबह साढ़े दस बजे बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करने वाली थी।

ये भी पढ़ें :-

Himachal Pradesh News: 18 सितंबर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

इसकी जानकारी मिलते ही विमान को आनन-फानन में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा और जांच के लिए अन्य जगह पर विमान को ले गए। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को जांच के निरीक्षण के लिए एक अलग जगह ले जाया गया।

वहीं, नेदुम्बसेरी पुलिस ने भी बम की धमकी मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस ने कहा कि टीम की शुरुआती जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी।

Related posts

ईद-ए-मिलाद: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर की जाती हैं दुआएं

Samar Khan

पेगासस मामला : सुप्रीम कोर्ट ने गठित की 3 सदस्यीय समिति, 2 महीने के भीतर सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

Neetu Rajbhar

इन तरीकों से पिएं इलायची चाय मिलेंगे अनगिनत फायदे

Sachin Mishra