featured देश

Himachal Pradesh News: 18 सितंबर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

himachal pradesh Himachal Pradesh News: 18 सितंबर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। 7 दिनों तक चलने वाला यह सत्र 25 सितंबर तक चलेगा।

ये भी पढ़ें :-

Neeraj Chopra Won Gold: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

बारिश की वजह से तबाही के कारण सत्र में देरी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारी बारिश की वजह से हुई तबाही के कारण सत्र में देरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र की वजह से सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अमला सत्र में व्यस्त हो जाता है।

सुक्खू ने राज्यपाल से की मुलाकात
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी और हिमाचल प्रदेश में प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही राहत की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

आपदा की वजह से भारी नुकसान: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा की वजह से भारी नुकसान हुआ है और सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष में भी तैयारी शुरू कर दी हैं। विपक्ष शीतकालीन सत्र और बजट सत्र की तरह ही सरकार को गिरने की तैयारी में है।

8604.03 करोड़ रुपये का नुकसान
बता दें हिमाचल प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 8604.03 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा, 376 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। प्रदेश भर में 2 हजार 445 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 10 हजार 504 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ।

Related posts

छठें चरण का मतदान: सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, देखें अलग अलग राज्यों का हाल

bharatkhabar

शेयर बाजार पर भी छाया है ‘मोदी का जलवा’

Rahul srivastava

50 साल पूरे होने पर YRF ने दर्शकों को दिया दिवाली गिफ्ट, सिनेमाघर में 50 रुपये में देख पाएंगे ये सुपरहिट फिल्में

Trinath Mishra