featured देश

Chandrayaan-3: ब्रिक्स सम्मेलन से लौटते ही बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

Chandrayaan-3: ब्रिक्स सम्मेलन से लौटते ही बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को ब्रिक्स सम्मेलन से लौटते समय सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे। वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करते उन्हें बधाई देंगे।

ये भी पढ़ें :-

25 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा भी था कि अगर संभव हुआ तो चंद्रयान-3 की सफलता पर व्यक्तिगत रूप से बधाई देंगे। दरअसल, जिस समय चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी उस समय पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे।

अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर ‘विक्रम’, बुधवार शाम को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स (एमओएक्स), इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है, “चंद्रमा पर चलना शुरू।” इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं।

Related posts

शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, बधाई देने वालों का लगा तांता

Rahul

मायावती ने कांग्रेस को किया चैलेंज, बोलीं न सहयोग लेंगे न गठबंधन करेंगे

bharatkhabar

भारत विकास परिषद ने गंगा मोटर कमेटी को दी एयर कंडीशन बस, मुर्दों को दाह स्थल ले जाने का कार्य किया जाएगा

Rani Naqvi