featured देश

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, कई दबे, रेस्क्यू जारी

1 5 मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, कई दबे, रेस्क्यू जारी

 

मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े

23 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

 

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

 

Related posts

राजस्थान से पीएम मोदी LIVE: इस बार देश में फसल का दोगुना उत्पादन

mohini kushwaha

चीन के 3 पत्रकारों को भारत छोड़ने का आदेश

bharatkhabar

केजरीवाल के ट्विट ने ‘आप’ की राजनीति में डाला ट्विस्ट…

kumari ashu