featured बिज़नेस

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

sensex nifty sensexdown 770x433 1 Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

Share Market Today: पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ओपन हो रहे हैं। आज भी भारतीय स्टॉक मार्केट की शुरुआत आज यानी 18 अगस्त 2023 को गिरावट के साथ हुई। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि बैंक निफ्टी सपाट है।

ये भी पढ़ें :-

18 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

आज कैसी रही बाजार की ओपनिंग
शुक्रवार को सेंसेक्स 125.31 अंक ​की गिरावट के साथ 65,025.71 पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी 63.50 प्वाइंट की गिरावट के साथ 19,301.75 पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी सपाट है और आईटी स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है।

शेयरों का हाल
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी जारी है, जबकि 20 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है, जबकि 31 में गिरावट जारी है. इसके अलावा, 2 स्टॉक सपाट हैं।

Related posts

प्राइवेट से वीवीपैट नहीं खरीदेगा चुनाव आयोग, केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

lucknow bureua

जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए पीएम मोदी

shipra saxena

भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, WTO की बैठक में लेंगे हिस्सा

Vijay Shrer