featured देश

डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं शैफाली

11 3 डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं शैफाली

 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट के नाम का ऐलान कर दिया है। भारत की प्रतिनिधि डॉ. शेफाली जुनेजा को संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट चुना है। ये भारत के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े

PM Modi MP Visit: बारिश की संभावना के चलते भोपाल में होने वाला पीएम मोदी का रोड शो कैंसिल, देखें दौरे का शेड्यूल

 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट के नाम का ऐलान कर दिया है। भारत की प्रतिनिधि डॉ. शेफाली जुनेजा को संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट चुना है। ये भारत के लिए गर्व की बात है। ऐसा मौका 68 सालों बाद आया है जब किसी भारतीय को ICAO का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया है।

WhatsApp Image 2023 06 26 at 11.56.03 AM डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं शैफाली

शेफाली जुनेजा आईसीएओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं। भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1992 बैच की अधिकारी शेफाली जुनेजा आईसीएओ में शामिल होने से पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर रही थीं।

पिछले साल सितंबर में, जुनेजा को आईसीएओ की विमानन सुरक्षा समिति (एएससी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और 12 साल के अंतराल के बाद किसी भारतीय को इस पद का कार्यभार सौंपा गया था। जुनेजा 2019 से आईसीएओ की परिषद में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थीं।

Related posts

दिल्ली छोड़ जालंधर लौटी गुरमेहर, रेप धमकी मामले में दर्ज हुई FIR

shipra saxena

देवभूमि में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, आर.मीनाक्षी सुन्दरम की पहल लाई रंग

piyush shukla

क्रिकेट की दुनिया में कद्दावर खिलाड़ी रहे, इमरान खान बनेंगे पाक के प्रधानमंत्री

mahesh yadav