Corona Case In India: आज देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: शेयर बाजार हल्की बढ़त, सेंसेक्स 60,700 के पास, निफ्टी 18 हजार के करीब
गुरुवार से तुलना करें तो नए मामलों में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 53,852 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
COVID-19 | India records 7,533 new cases in 24 hours; Active caseload at 53,852
— ANI (@ANI) April 28, 2023
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए थे। देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई थी। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई थी।