featured राज्य वायरल

दहेज में नहीं मिली BMW तो दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया दूल्हा

Marriage दहेज में नहीं मिली BMW तो दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया दूल्हा

दहेज का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन को उसका दूल्हा एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया है।

यह भी पढ़े

बेटी की मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

 

यह मामला तब हुआ जब दूल्हे को दहेज ना मिलने की वजह से माता-पिता ने यह शादी कैंसल कर देने का निर्णय लिया। दोनों की शादी गोवा में होने के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन एयरपोर्ट पहुंचे और वहां एक बड़ी घटना घट गई।

अपको बता दें कि यह मामला हरियाणा के एक डॉक्टर परिवार से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद के रहने वाले इस डॉक्टर परिवार ने हिसार की एक लड़की से अपने लड़के की शादी ताय कर दी थी। शादी तय तब हुआ जब लड़का-लड़की ने खुद ऑनलाइन एक-दूसरे को चुना था। नेपाल में लड़का एमबीबीएस का कोर्स कर रहा है और जब उसका कोर्स पूरा हो जाता तो वह फरीदाबाद वापस लौटकर अपने पिता का अस्पताल संभालता।

images1 दहेज में नहीं मिली BMW तो दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया दूल्हा

इसी बीच हिसार की रहने वाली लड़की के साथ उसकी शादी कर दी गई। कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले शादी के ही दिन लड़के के माता-पिता ने लड़की के घरवालों को दबाव देते हुए कहा कि अगर दहेज़ में बीएमडब्ल्यू नहीं मिली तो शादी रोक देंगे। गोवा में वेडिंग डेस्टिनेशन से लड़की की विदाई किसी तरह तो हो गई लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान माता-पिता ने उसे भड़का दिया। इतना ही नहीं, अपने हिस्से का खर्च चुकाए बगैर दुल्हे और दुल्हे के घरवलों शादी स्थल से निकल गए।

download दहेज में नहीं मिली BMW तो दुल्हन को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर भाग गया दूल्हा

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन से बोला कि तुम यहां रुको और मैं तुरंत आ रहा हूं, लेकिन दूल्हा लौटकर नहीं आया। जिसके बाद दुल्हन ने कॉल किया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद दूल्हे की मां दुल्हन से ज्वेलरी से भरा बैग जबरदस्ती छीनकर भाग गई। जब यह मामला लड़की के घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। लड़की के घरवालों ने दूल्हे और उनके परिवार के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Related posts

26/11 हमले की जांच में भारत का सहयोग करे पाक: अमेरिका

bharatkhabar

सर्जिकल स्ट्राइक पर कौन सही विदेश सचिव या रक्षा मंत्रीः दिग्विजय सिंह

Rahul srivastava

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक बंद रहेंगी अदालतें..

Mamta Gautam