featured खेल

MI Vs DC WPL 2023: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

wpl mumbai indians MI Vs DC WPL 2023: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

MI Vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच 20 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

ये भी पढ़ें :-

Salman Khan Death Threats: सलमान खान को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई पर किया मामला दर्ज

दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी हैं और जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा MI Vs DC की महिला टीमों के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच 20 मार्च को मैच खेला जाएगा।

कहां पर खेला जाएगा MI Vs DC की महिला टीमों के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा MI Vs DC की महिला टीमों के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा।

किस चैनल पर देख सकेंगे MI Vs DC की महिला टीमों के मैच का लाइव प्रसारण?
मुंबई इडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव।

दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम
मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव।

Related posts

यूपी: सपा जितने पैसे से चलाती थी साल भर सरकार, उससे अधिक योगी सरकार ने किसानों को दी सौगात

Neetu Rajbhar

यूपी में गोमांस का एक तिनका भी निर्यात नहीं होता: योगी आदित्यनाथ

Rani Naqvi

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को पहली बार गाना गाने के लिए मिली 25 रुपये फीस, जानें और भी दिलचस्प बातें

Rahul