WPL 2023: 4 मार्च को वीमेंस प्रीमियर लीग का आगाज से हो रहा है। आज शाम 7.30 बजे इस लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमों के बीच होगा।
ये भी पढ़ें :-
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस का 3 दिवसीय भारत का दौरा, 8 मार्च को पहुंचेंगे अहमदाबाद
यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। उधर, गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी कर रही हैं।
कब खेला जाएगा वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच?
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच?
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे होगा वहीं टॉस सात बजे होगा।
कहां देखें सकते हैं वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट?
महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार वॉयकॉम-18 के पास है। इसलिए इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 HD चैनल्स पर किया जाएगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी।
कहां होगा वीमेंस प्रीमियर लीग के पहला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।
इन दोनों टीमों के खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस वीमेंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव।
गुजरात जायंट्स वीमेंस
बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा (उपकप्तान) एश्ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।