featured देश

Trains-Flights Late Due To Fog: कोहरे के कारण 26 ट्रेनें व 45 फ्लाइट लेट

637812 train fog l Trains-Flights Late Due To Fog: कोहरे के कारण 26 ट्रेनें व 45 फ्लाइट लेट

Trains-Flights Late Due To Fog: कोहरे की घनी चादर व ठंड लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कोहरे के कारण जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :-

भारत जोड़ो यात्रा में जनरल दीपक कपूर के शामिल होने पर भाजपा ने किया हमला, कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं, घने कोहरे के कारण रेल सेवा काफी प्रभावित हो रही है। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बता दें मंगलवार को भी 36 ट्रेनें लेट चल रही थी। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स लेट
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और ठंड के कारण आज 45 फ्लाइट्स लेट हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमेंदिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

वहीं, कोहरे को लेकर भारत मौसम विज्ञान ने कहा कि अगले 24 घंटे तक दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, गुरुवार यानी 12 जनवरी से इसके कम होने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े 5 बजे पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related posts

पेट्रोल की कीमत में लगातार पांचवे दिन बदलाव, पेट्रोल की कीमत 5 पैसे घटी

Rani Naqvi

बरेली में बस और ट्रक की टक्कर होने से लगी वाहनों में आग, 22 लोग जिंदा जले

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: जानें 08 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta