featured देश

Bharat Jodo Yatra In Haryana: 2 घंटे की देरी से हरियाणा में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल करेंगे जनसभा को संबोधित

FlmRApgacAM7Iha Bharat Jodo Yatra In Haryana: 2 घंटे की देरी से हरियाणा में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल करेंगे जनसभा को संबोधित

Bharat Jodo Yatra In Haryana: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस बार यात्रा में 2 घंटे की देरी हुई।

ये भी पढ़ें :-

Kanjhawala Case: कंझावला कांड में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छठे आरोपी को किया गिरफ्तार

यात्रा 6 बजे शुरू होनी थी, लेकिन यात्रा साढ़े 8 बजे शुरू हुई। राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की और अब यात्रा कुराड गांव से शुरू हो गई है। राहुल की पैदल यात्रा सनौली रोड, बबैल नाका से होते हुए संजय चौक तक पहुंचेगी। वो करीब 13 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी कार से अनाज मंडी जाएंगे। यह सभी एक ही रूट सनौली रोड पर है। इस दौरान रास्ते में 6 जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। पानीपत के बाद हरियाणा के तीन जिले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जाएंगे, जहां राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 10 जनवरी को शम्भू बॉर्डर होते हुए राहुल पंजाब के लिए रवाना होंगे।

21 दिसंबर को नूंह जिले से शुरू हुआ था हरियाणा में यात्रा का पहला चरण
इससे पहले हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर को नूंह जिले से शुरू हुआ था। राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी की गई थी। इस दौरान भारी संख्या में लोग भारत जोड़ो यत्रा में शामिल हुए थे। नूंह से गुरुग्राम और फिर फरीदाबाद होती हुई ये यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर गई थी।

Related posts

दैनिक राशिफल: कर्क राशि के लिए आज कार्य में उन्नति का योग

Aditya Mishra

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठेभड़ में मारा गया इनानी बदमाश

Pradeep sharma

पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार, राहुल सहित केजरीवाल करेंगे रैली

shipra saxena