यूपी। रविवार तड़के मुजजफ्फरनगर में पुलिस ने 12 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश जान मोहम्मद से मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से हथियार भी जब्त किए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश जान मोहम्मद हरिद्वार हाईवे बाईपास से जा रहा है। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ खतौली कोतवाली के बाईपास में हुई है। गाड़ी में दो बदमाश थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकपोस्ट लगा दी थी। पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ में 12 हजार के इनामी बदमाश को तो मार गिराया जबकि उसका साथी बदमाश भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।