यूपी

जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.18.52 PM जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

अमित गोस्वामी जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

अमित गोस्वामी, संवाददाता

 

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, मथुरा राजीव भारती जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.01.2023 को जिला कारागार, मथुरा का निरीक्षण नीरू शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े

ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष पद का सर्व सहमति से हुआ निर्विरोध चुनाव

 

इस अवसर पर जिला कारागार मथुरा के जेलर श्री महाप्रकाश, डिप्टी जेलर श्रीमती शिवानी यादव व श्री अनूप कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. उत्पल सरकार, जेल विजिटर श्री तारा चन्द एडवोकेट व जेल बंदी पराविधिक स्वयसेवकगण आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.18.52 PM जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.18.51 PM 1 जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

जिला कारागार मथुरा में आज निरीक्षण दौरान कुल 1671 बंदी निरूद्ध होना पाया गया। जिला कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण दौरान पाया गया कि इस चिकित्सालय में 51 बंदी मरीजों का ईलाज किया जा रहा है,जिन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। बंदी मरीजों से पृथक-पृथक वार्ता की गई व सभी के स्वास्थ व ईलाज के बारे में चिकित्सक से जानकारी ली गई। इस चिकित्सालय में बंदी मरीजों के मनोरंजन हेतु एक टी.वी. लगा है, स्वच्छ पानी हेतु एक आर.ओ. लगा पाया गया। जेल अस्पताल में भर्ती बंदी मरीजों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु जेल चिकित्सक व जेल प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। वर्तमान में जेल में निरूद्ध बंदियों को एल०ई०डी० बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जेल में पोशाक बनाने का कार्य भी बंदियों द्वारा किया जाता है। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जेल प्रशासन द्वारा बैरकों के खिडकियों को पॉलीथीन से कवर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त बैरकों के पास अलावों की व्यवस्था की गयी है।

महिला बंदियों हेतु जिला कारागार की महिला बैरक में प्रथक से चिकित्सालय बनाया गया है, जिसमे महिला चिकित्सक व दो नर्सों द्वारा सप्ताह में एक दिन महिला बंदियों का स्वास्थ परीक्षण किया जाता है। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से वार्ता की गई तथा उनके प्रकरणों की जानकारी ली गई।

पाकशाला (रसोई घर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान कुछ बंदी सायं का भोजन तैयार कर रहे थे। पाकशाला में साफ-सफाई पाई गई। महिला एवं पुरूष बंदियों को आज प्रातः नाश्ते में चाय, पावरोटी व गुड तथा दोपहर के भोजन में दाल अरहर की दाल, आलू पालक की सब्जी व रोटी दी गई है। सांयकाल के भोजन हेतु रोटी, दाल उर्द व मूली की भुजिया की व्यवस्था की गयी है। पेयजल हेतु जेल में एक बड़ा आर.ओ. प्लांट लगा है तथा बैरकों में आर.ओ. लगे हैं। वैरकों व जिला कारागार परिसर में साफ सफाई पाई गई।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.18.51 PM जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.18.50 PM जिला कारागार मथुरा का किया गया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

निरीक्षण दौरान उपस्थित बंदियों से निशुल्क विधिक सहायता हेतु अधिवक्ता के सम्बंध में जानकारी ली गई, बदियों द्वारा बताया गया कि सभी के पास उनके व्यक्तिगत / सरकारी अधिवक्ता मौजूद हैं बंदियों द्वारा खाने-पीने की कोई समस्या होना नहीं बताया गया। जिला कारागार में साफ-सफाई पाई गई।

 

Related posts

बीएल संतोष के ट्वीट पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, किया शायराना कटाक्ष  

Shailendra Singh

UP Election: भाजपा सीआईसी की बैठक, पीएम मोदी होंगे शामिल, यूपी उम्मीदवारों की लिस्ट पर लगेगी अंतिम मुहर

Neetu Rajbhar

हरदोई में शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन

Pradeep sharma