featured देश

Bharat Jodo Yatra In Delhi: दिल्ली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, लाल किले पर राहुल गांधी देंगे भाषण

FktrBVOUUAAskQ4 Bharat Jodo Yatra In Delhi: दिल्ली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, लाल किले पर राहुल गांधी देंगे भाषण

Bharat Jodo Yatra In Delhi: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से करीब 6:30 बजे दिल्ली में एंट्री कर गई है।

ये भी पढ़ें :-

Fire In Delhi: विकासपुरी में एक दुकान में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन है। दिल्ली कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश दिया है।


.
दिल्ली में यात्रा का रूट शेड्यूल

  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग दोपहर में आश्रम चौक के पास धर्मशाला में लंच और विश्राम करेंगे।
  • इसके बाद यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ, दिल्ली कैंट, दरियागंज होते हुए लालकिला पहुंचेगी।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई नेता राजघाट, वीरभूमि और शक्ति स्थल और शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

लाल किले पर राहुल गांधी देंगे भाषण
भारत जोड़ो यात्रा करीब सुबह 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंचेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाम 4:30 बजे लाल किले पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी भाषण देंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और गाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।

7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा ने अब तक 9 राज्यों को कवर कर लिया है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल है। अब यात्रा में कुछ दिन ब्रेक होगा, जिसके बाद पदयात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा एकदिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंचे

Rani Naqvi

चुनाव में मुझे आर्थिक मदद देने को तैयार है केंद्र सरकारः इरोम शर्मीला

Rahul srivastava

ऑपरेशन क्लीन के तहत विकास दुबे से जुड़े आधे गैंग का सफाया, बाकी लोगों की तलाश जारी

Rani Naqvi