featured देश

MCD चुनाव में हार के बाद , आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

aadesh MCD चुनाव में हार के बाद , आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

 

दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी का पत्ता साफ हो गया है। बीते सात दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया।

यह भी पढ़े

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली इंडियन एयरफोर्स में वैकेंसी, 31 दिसंबर तक करें अप्लाई

 

एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यानी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

 

WhatsApp Image 2022 12 11 at 1 23 19 PM MCD चुनाव में हार के बाद , आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

 

आपको बता दें कि सात दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

aadesh MCD चुनाव में हार के बाद , आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Related posts

कानपुर में एक घर में हुई 1 करोड़ की चोरी..

Rozy Ali

केपी ओली की खास चीनी महिला के विरोध में सड़कों पर उतरे नेपाल के लोग..

Mamta Gautam

कोरोना काल में बच्चों पर आफत बनकर टूट रही ये रहस्यमय बीमारी, अपने मासूम बच्चों का ऐसे करें बचाव..

Mamta Gautam