featured मध्यप्रदेश

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, पहली बार प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

762ee5af249d38cd58e5a9efda1463251669175218695470 original Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, पहली बार प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है।

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली के पालम इलाके में युवक ने माता-पिता समेत परिवार के 4 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के लिए कई दिनों से जोरदार तैयारियां चल रही हैं। राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ ही पार्टी के कई अन्य नेता राज्य में यात्रा को कामयाब बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

इन जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पांच जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, खंडवा और उज्जैन शामिल हैं। यात्रा का 13 दिनों का कार्यक्रम तय किया गया है। इस यात्रा के दौरान उज्जैन में बड़ी रैली और मेगा रोड शो भी करेंगे।

इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी खंडवा के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही राहुल इंदौर में 29 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

पहली बार प्रियंका भी होंगी शामिल
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ी यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होगी। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गत 7 सितंबर को हुई थी मगर अभी तक प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा नहीं लिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट के जरिए बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश पहुंचने वाली हैं और वे गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों को हो सकता है फायदा, जानें अपना राशिफल

Rahul

हिमाचल प्रदेश में गुरूवार को होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

Rani Naqvi

CBI कोर्ट ने सुनाई IRS ऑफिसर अरविंद मिश्रा को छह साल की सजा, लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना

Rahul