December 5, 2023 11:37 pm
featured देश

Stayendra Jain: सत्येंद्र जैन का नया वीडियो आया सामने, मसाज के बाद अब होटल का खाना खाते आए नजर

0550c7b8689b61fe37ef3fb94a55614a1669174243184142 original Stayendra Jain: सत्येंद्र जैन का नया वीडियो आया सामने, मसाज के बाद अब होटल का खाना खाते आए नजर

Stayendra Jain: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो सामने आया है। इससे पहले सत्येंद्र जैन का मसाज करते का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, अब जारी नए वीडियो में सत्येंद्र जैन होटल का खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें –

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, पहली बार प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

बीजेपी के इस जारी वीडियो में सत्येंद्र जैन के बिस्तर पर तीन अलग-अलग डिब्बे दिखाई दे रहे हैं जिसमें तरह-तरह के व्यंजन रखें हैं। साथ ही सत्येंद्र फल भी खाते दिखाई दे रहे हैं।

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो कम हो गया है।

ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है: भाजपा
इस वीडियो पर भाजपा फिर से हमलावर हो गई है। भाजपा ने कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए 150 छात्रों के एडमिशन, कॉलेज फीस के साथ दे 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

Breaking News

दोबारा पटरी पर दौड़ेगी गरीब नवाज और आम्रपाली एक्सप्रेस, जानिए क्या है अपडेट

Aditya Mishra

17 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul