featured उत्तराखंड

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

dhami 2 Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानि सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़े

ऋषि सुनक बन सकते हैं ब्रिटेन के PM !, बोरिस जॉनसन हटे पीछे

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

 

dhami 2 Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली dhami Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

Related posts

बर्ड फ्लू पर दिल्ली सरकार ने बनाई 15 सदस्यीय टीम, जांच के लिए भेजे सैंपल

shipra saxena

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार, गुजरात एटीएस ने की कार्रवाई

Rahul

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे मोईन कुरैशी को मिली जमानत

Breaking News