अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
यह भी पढ़े
इस मर्डर केस में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने ये कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अंकित आर्य को मुख्यमंत्री ने ओबीसी आयोग पद से बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया है।
यहां देखें ट्वीट
अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है। pic.twitter.com/bq7SiM3rUl
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 24, 2022
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। pic.twitter.com/qIG6RwREDs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। pic.twitter.com/5ozi3nEOXZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि अंकिता भंडारी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में काम करती थी। अंकिता भंडारी बीते पांच दिनों से लापता थी। लेकिन शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की उसकी हत्या हुई है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य है, जो बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अंकिता भंडारी को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और उसके बाद शराब के नशे में हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया।