featured दुनिया

Queen Elizabeth II Funeral: रात 12 बजे दफनाया जाएगा क्वीन का ताबूत

images Queen Elizabeth II Funeral: रात 12 बजे दफनाया जाएगा क्वीन का ताबूत

 

क्वीन एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। प्राइवेट फ्यूनरल की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए उनके पार्थिव शरीर को विंडसर कैसल लाया जा चुका है।

 

किंग चार्ल्स की अगुआई में रॉयल फैमिली यहां पहुंच चुकी है। क्वीन को भारतीय समय के अनुसार, रात करीब 12 बजे सेंट जॉर्ज मेमोरियल चैपल में पति प्रिंस फिलिप की कब्र के पास दफनाया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें :-

 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर फिर परेशान हुए श्रद्धालु, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम पर उठे सवाल

 

इस दौरान दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने लंदन पहुंचे हैं। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार को ही लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. यह भीड़ आज और बढ़ सकती है।

10 किमी लंबी लाइन लगी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार पर ब्रिटेन में सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश है। भीषण सर्दी के बावजूद रात में ही लोग आने लगे थे। अंतिम दर्शन के लिए 10 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। लोगों को करीब 24 घंटे लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

11 बजे कर सकेंगे महारानी के अंतिम दर्शन
भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक लोग रानी के ताबूत के पास जाकर उनके अंतिम दर्शन करने के साथ ही श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम यात्रा शुरू होगी। दोपहर 4 बजकर 25 मिनट पर ये फ्यूनरल सर्विस ख़त्म होगी और 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।

प्रिंस फिलिप के निकट दफनाया जाएगा महारानी का शव
उसके बाद शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रानी का ताबूत लंदन के सड़कों पर निकलेगा, हर मिनट एक तोप की सलामी होगी और हर मिनट पर बिग बेन की घंटी बजेगी। रात को महारानी को विंडसर कैसल स्थित किंग जॉर्ज चतुर्थ स्मृति चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के निकट दफनाया जाएगा।

Related posts

25 दिन से लापता सनकी तानाशाह क्य़ा सच मे मर गया? जानिए किम जोंग की मौत क्यों छिपा रहा नॉर्थ कोरिया?

Mamta Gautam

योग दिवस से पहले दिल्ली में अलर्ट जारी

Pradeep sharma

Vikram Kirloskar Passed Away: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

Rahul