featured यूपी

समाजवादी पार्टी पर भाजपा का हमला, कहा- अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश

IMG 20220915 WA0001 1 समाजवादी पार्टी पर भाजपा का हमला, कहा- अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अवैध प्रदर्शन पर करारा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता में विश्वास रखती है। उनका इतिहास उठाकर देख लीजिए चाहे वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार उनके एजेंडे के प्रमुख विषय हैं।

IMG 20220915 WA0001 समाजवादी पार्टी पर भाजपा का हमला, कहा- अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है। 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं। लोकतंत्र में विधानसभा और विधानसभा परिषद अपनी बात कहने का सबसे बेहतर मंच है।

जानिए 15 सितंबर 2022 का राशिफल, और पंचांग , राहुकाल का समय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए। अगर उन्हें सरकार की आलोचना करनी है तो विधानसभा में उन्हें अपने सवाल उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी विषयों पर अच्छा कार्य किया है, लेकिन ये उसमें जाना नहीं चाहते हैं। इनके दिमाग में अराजकता है। इसी के आधार पर ये हंगामा मचाकर प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। जनता इनके सारे विषय समझ चुकी है।

महोबा में ट्रक और स्कूली बस में भीषण टक्कर, 16 बच्चे घायल

भूपेंद्र सिंह ने सपा अध्य्क्ष पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अखिलेश कहां हैं, उनके गठबंधन के सहयोगी कहां हैं? वो अपना परिवार, कुनबा और गठबंधन के सहयोगियों को सम्हाल नहीं पा रहे हैं। अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं। इन विषयों से ध्यान भटकाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज है और सरकार उसी अनुरूप कार्यवाही कर रही है।

 

Related posts

फैन ने कहा लव से शादी कर लो, हिना ने ऐसे दिया जवाब

rituraj

14 साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में अमेरिकी कॉमेडियन बिल कॉस्बी को सुनाई गई सजा

rituraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलीगढ़ दौरा, जानिए क्या है प्रधानमंत्री का डे-प्लान

Neetu Rajbhar