featured यूपी

लखीमपुर में दो दलित बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

IMG 20220915 103409 1 लखीमपुर में दो दलित बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखीमपुर के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक माँ का आरोप हैं कि उसके सामने से ही उसकी दोनों बेटियों को अगवा कर लिया गया और अगवा करने के कुछ ही समय बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ से बंधे मिले। जिसके परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मृतका की मां का आरोप हैं वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थी जिसके बाद किसी काम से वह घर के अंदर गई इतने ही तीन लड़के आए और उसकी दोनों लड़कियों को जबरन उठा ले गए। वही मामले में एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना के संबंध में हर पहलू पर जांच की जा रही है। अपहरण के बाद हत्या की घटना को डीजीपी मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए है। परिजनों द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमें के आधार पर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

IMG 20220915 103409 1 लखीमपुर में दो दलित बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

लड़कियों की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियों की हत्या कर दी गई। पड़ोसी गांव निघासन थाना क्षेत्र के तीन युवकों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों बहनें घर के बाहर लगी चारा मशीन से चारा काट रहा थी, दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया। बुधवार को बाद में एक खेत में एक पेड़ से लटके उनके शव पाए गए। मृत दोनों बहनों की उम्र 14 और 18 साल है।

समाजवादी पार्टी पर भाजपा का हमला, कहा- अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश

लड़कियों के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया हैं। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई हैं। परिजनों के आरोपों के बाद आरोपियों पर दुष्कर्म, हत्या व बाल शोषण के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं

अतीक अहमद की लखनऊ और प्रयागराज की तीन संपत्तियां आज होंगी कुर्क, प्रयागराज से टीम को किया गया रवाना

Related posts

अर्पिता मुखर्जी के सभी फ्लैट पर ED लगातार कर रही है छापेमारी, दो ठिकानों से मिला 49 करोड़ कैश और सोना-चांदी, अर्पिता ने खुद दी जानकारी

Rahul

सत्ता में फिर लौट सकती है कांग्रेस, बीजेपी को दे रही है टक्कर

Vijay Shrer

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 13 राज्यों में अलर्ट जारी, मौत के आंकड़े में भी हुई बढ़ौतरी

Rahul