बिग बॉस 11 कन्टेस्टेंट्स हिना खान और लव त्यागी की दोस्ती के चर्चे घर के अंदर ही नहीं बाहर भी बहुत मशहूर हुए थे। हालांकि शो के अंत तक दोंनों के बीच थोड़ा मनमुटाव भी हो गया था। वहीं शो के दौरान चर्चे इस बात के भी हुए थे कि शायद लव हिना को पसंद करते हैं। हालांकि लव ने इन अफवाहों को जल्दी ही खारिज भी कर दिया था। लेकिन शायद उनके कुछ फैंस को ये जोड़ी बहुत भा गई है तभी एक फैन ने अपनी ख्वाहिश उनके सामने जाहिर करते हुए हिना खान को लव त्यागी से शादी करने की नसीहत भी दे ड़ाली।
हिना खान और रॉकी जयसवाल कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें अक्सर देखी जाती हैं। हालांकि हिना के कुछ फैंस उनका नाम लव त्यागी से जोड़ते हैं। हाल ही में हिना इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसी दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो। ये पढ़ते ही हिना जोर से हंसने लगीं।
उन्होंने कहा कि लव को ये बिल्कुल पसंद नहीं है। आपलोग जब ऐसी बातें करते हैं तो हम तो हंस देते हैं, क्योंकि हमें ये बहुत स्टूपिड लगता है, लेकिन लव को ये एकदम अच्छा नहीं लगता।
हिना को जब भी कोई ट्रोल करता है तो रॉकी हमेशा मुंहतोड़ जवाब देते हैं, लेकिन हिना ने ऐसा कुछ नहीं किया। हो सकता है वो बात को शांति से टालना चाहती हों।