featured उत्तराखंड

देहरादून – पिथौरागढ़ हैली सेवा को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Dhami देहरादून - पिथौरागढ़ हैली सेवा को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी।

यह भी पढ़े

कान्हा के ब्रज के कायाकल्प के लिए खर्च होंगे 16000 करोड़, 9000 करोड़ रुपये से संवरेगा 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग

मुख्यमंत्री धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी।

Dhami देहरादून - पिथौरागढ़ हैली सेवा को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

 

उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा।

Related posts

रोहिंग्या शरणार्थियों के कारण देश में बढ़ा सामाजिक-आर्थिक दबाव: हसीना

Breaking News

भारत फीफा विश्व कप कब खेलेगा.? फुटबॉल के क्षेत्र में विश्व में भारत की स्थिति..

mahesh yadav

Holika Dahan 2023: 7 मार्च को होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Rahul