featured देश

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, ED ने घर से बरामद की थीं दो AK-47

023e4323c622b1aece6c34196bef37ff1661397572528122 original झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, ED ने घर से बरामद की थीं दो AK-47

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय ने रांची से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें :-

Almora: अल्मोडा में पूर्व CM हरीश रावत का भर्ती घोटाले पर बयान, कहा- उत्तराखंड की आत्मा पर है जख्म

कल रांची में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी में दो AK- 47 राइफल और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई। झारखंड में कथित अवैध खनन के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने उनके आवास से और भी दस्तावेज बरामद किए हैं।

प्रेम प्रकाश के घर 2 एके47 और कारतूस रखने वाले दो जवान सस्पेंड
इधर, रांची पुलिस ने दावा किया कि प्रेम प्रकाश के घर से मिले दो एके47 और 60 जिंदा कारतूस जिला पुलिस के जवानों के थे। दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों जवान सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात हैं।

पुलिस की ओर से बताया गया है 23 अगस्त की शाम बारिश होने के कारण दोनों जवान अपना हथियार और गोली प्रेम प्रकाश के घर रख चले गए थे। जवानों का कहना है कि प्रेम प्रकाश घर पर तैनात एक कर्मचारी उनका परिचित है। इसलिए बारिश होने पर दोनों उसके पास चले गए। बारिश नहीं रुकी तो अपना हथियार और गोली अलमीरा में रख दिया और चले गए।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने बयान जारी
वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय ने बयान जारी कर कहा कि ईडी की छापेमारी में कुछ मीडिया संस्थान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम प्रेम प्रकाश के साथ जोड़ रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के सार्वजनिक पद की गरिमा का पूर्ण उल्लंघन है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

इंडिया गेट पर मोदी सरकार के मेगा शो का आयोजन

bharatkhabar

राजस्थान BSTC Pre DElEd 2021 का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

Neetu Rajbhar

Himachal Pradesh Cloud Blast: कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटा बादल, आधा दर्जन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 6 लोग लापता

Rahul