featured उत्तराखंड

Uttarakhand: चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में फहराया जाएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

navbharat times 1 Uttarakhand: चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में फहराया जाएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस पर समुद्र तल से करीब 14500 फुट की ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा। प्रशासन ने जिला योजना से करीब 45 लाख रुपये की लागत से तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारत को कई खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद, जानें आज का शेड्यूल

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है। इस क्षेत्र में लोग शीतकाल में भी घाटियों की ओर बहुत कम प्रवास करते हैं। करीब तीन वर्ष पहले यह क्षेत्र सड़क से भी जुड़ चुका है। इसके बाद वर्ष भर आवाजाही बढ़ गई है।

झंडा स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया: डीएम

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि कि झंडा स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा फहराया जाएगा।

प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा: पुष्कर सिंह धामी

वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस दिन प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Related posts

अनलॉक-4 में ये है खास, एक नजर में जानें बड़ी बातें

Mamta Gautam

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पीएम मोदी ने की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक

piyush shukla

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस की बैठक खत्म, सरकार बनाने को लेकर थी चर्चा

Rani Naqvi