featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 03 जुलाई को इन राशियों में नई नौकरी के अवसर, जानिए आज का राशिफल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 3 जुलाई 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
आज माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृष
आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कर्क
आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक समस्या परेशान करेंगी।

सिंह
आज संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कन्या
आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

तुला
आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

वृश्चिक
आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु
आज परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

मकर
आज मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

कुंभ
आज नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मीन
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान रहेगा। सन्तान और पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Related posts

सीपीईसी को रोकने के लिए भारत साजिश रचना बंद करें: इकबाल एहसान

Breaking News

ब्रेकिंग-मिजोरम में आये भूकंप के झटकों से दहले लोग

Mamta Gautam

World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

Rahul