खेल

क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

sachin 1 क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

आज क्रिकेट के भगवान यानि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 49वां जन्मदिन का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल 2022 को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

यह भी पढ़े

 

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर लगातार बवाल जारी, सांसद नवनीत राणा और विधायक पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, राजद्रोह का केस भी किया दर्ज

 

मुंबई में जन्मे छोटे कद के इस खिलाड़ी ने करियर में इतने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना कई खिलाड़ियों के लिए सपने जैसा है। 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तेंदुलकर ने 24 साल तक मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। आईए आपको क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी की लाइफ स्टोरी फोटोज के जरिए बताते हैं।

sachin tendulkar क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

मुंबई के बांद्रा की साहित्य सहवास कॉलोनी में सचिन तेंदुलकर का बचपन बीता, वो बचपन से ही क्रिकेट के शौकिन थे और बहुत शरारती भी थे। सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के साथ स्कूल क्रिकेट में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल के लिए खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 664 रन जोड़े थे। मास्टर ब्लास्टर ने अपना डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को खेला था। उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। तेंदुलकर का विकेट वकार युनूस ने लिया था।

sachin 1 क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर अब्‍दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन जमा दिए थे। कादिर के ओवर में सचिन ने चार छक्‍के और एक चौका जमाया था। तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था। दूसरी पारी में उन्होंने 119 रन बनाए थे। वहीं, पहली पारी में भी उनके बल्ले से 68 रन निकले थे।

 

arjun tendulkar, winner, sachin, love, passion, glenn mcgrath

 

वनडे में तेंदुलकर के बल्ले से पहली सेंचुरी 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सचिन ने 110 रन बनाए थे। सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि से शादी कर ली थी। 1990 में अंजलि ने पहली बार सचिन को देखा था। तब सचिन महज 17 साल के थे।

sachin tendulkar book क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

सचिन-अंजलि के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा 12 अक्टूबर, 1997 को पैदा हुईं थी। वहीं, अर्जुन ने सचिन के घर 24 सितंबर, 1999 को कदम रखा।

sachin 2 क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर का आज 49वां जन्मदिन, ऐसा रहा उनका अब तक का करिअर

सचिन तेंदुलकर का सपना था वो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतें, उनका ये सपना 2011 में पूरा हुआ। टीम इंडिया 1983 के बाद पहली बार विश्व विजेता बनी। सचिन के 24 साल का करियर 2013 में खत्म हुआ। वो 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला तो वो रो पड़े थे।

 

 

Related posts

1983 world Cup- आज ही के दिन लॉर्ड्स में लहराया तिरंगा, भारत बना विश्व विजेता

Aditya Mishra

नीता अंबानी आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य नियुक्त

bharatkhabar

INDvSL 1st ODI: धवन की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

Shailendra Singh