featured दुनिया

Russia Ukraine War: यूक्रेन का मारियूपोल शहर बना ‘कब्रगाह’, 210 बच्चों समेत 5000 लोगों की हुई मौत

Ukraine Russia War Russia Ukraine War: यूक्रेन का मारियूपोल शहर बना 'कब्रगाह', 210 बच्चों समेत 5000 लोगों की हुई मौत

 रूस यूक्रेन (Russia Ukraine War) में जारी जंग का आज 34 वां दिन है। लगातार रूसी सेना के हमले से यूक्रेन थर्रा उठा है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं लेकिन सबसे अधिक त्रासदी मारियूपोल शहर में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस शहर में रूसी हमले में 210 बच्चों समेत 5000 लोगों की मौत हुई है। तबाही की दास्तां इतनी गहरी है कि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अस्पताल घायलों से भरे हुए हैं। यूक्रेन के लोग डर के साए में जी रहे हैं। हालात इतने बुरे हैं कि यहां मृतकों को पार्क और स्कूलों में दफना दिया जा रहा है। रूस की ओर से हो रही तबाही में अब तक 90% इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं। जबकि 40% बिल्डिंग ऐसी है जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

वार्ता से यूक्रेन को सीजफायर की उम्मीद

यूक्रेन में मंगलवार सुबह से ही रायसेन की आवाज गूंजने लगी है वही तुर्की में मंगलवार यानी आज यूक्रेन और रूसी वार्ताकारों की आमने सामने मुलाकात होनी है इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर से सीजफायर की पेशकश की जाएगी। लेकिन यह पेशकश अपने देश और सुहाग रत को सुरक्षित रखते हुए की जाएगी उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस के ऊपर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। हालांकि रूस तेल गैस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की थी। कि गैस के लिए पश्चिमी देशों को रूबल में भुगतान करना होगा।

Related posts

स्टाफ नर्सों पर महरबान उत्तराखंड सरकार, आज से 1238 भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Shagun Kochhar

घाटी में आर्मी कैंप पर आतंकियों का हमला, 17 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर

Rahul srivastava

पुंछ में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को किया नाकाम, 2 आतंकी ढेर

shipra saxena