featured धर्म

21 मार्च 2022 का राशिफल: सोमवार का दिन आपके लिए है खास, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल के आधार पर जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का पूर्व अनुमान लगाया जाता है। आज के पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2022 सोमवार का दिन चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू कामकाज के कारण व्यस्त रह सकते हैं। कारोबार से जुड़े मामलों में तरक्की होगी।

वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा।

मिथुन राशि : मानसिक परेशानियां दूर होंगी। कारोबार से जुड़े मामलों में सुधार आएगा। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि : नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कड़ी मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आय के अन्य स्रोतों की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से बच्चे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य के अधिक बोझ के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों को सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : बातचीत में मधुरता आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि : मानसिक शांति बनाए रखें। वाद विवाद की स्थिति से बचें। नई योजनाओ पर काम करने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

कुंभ राशि : शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है।

मीन राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Related posts

UP News: बस्ती में सीएम योगी के ओएसडी मोतीलाल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और ड्राइवर घायल

Rahul

छत्तीसगढ़: कलेक्टर साहब का करेक्टर देखिए, मासूम को जड़ा थप्पड़, देखें Video

Saurabh

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस कर रही पूरे देश में प्रदर्शन

Rani Naqvi