खेल

शेन वॉर्न को निजी अंतिम संस्कार में दी विदाई, मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई

2022 3largeimg 526719116 शेन वॉर्न को निजी अंतिम संस्कार में दी विदाई, मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई

शेन वॉर्न का परिवार और दोस्त इस महान क्रिकेटर को अंतिम विदाई देने के लिये उनके गृहनगर मेलबर्न में निजी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

यह भी पढ़े

 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के डेढ़ दर्जन शहरों पर एयरस्ट्राइक का अलर्ट, लगातार बज रहे सायरन

आपको बता दें कि वॉर्न के तीन बच्चे, माता-पिता और दोस्त उन 80 लोगों में शामिल थे जो रविवार को इस महान क्रिकेटर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उनके मित्रों में संन्यास ले चुके टेस्ट कप्तान मार्क टेलर और एलेन बॉर्डर और इंगलैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन शामिल थे।

 

2022 3largeimg 526719116 शेन वॉर्न को निजी अंतिम संस्कार में दी विदाई, मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई

वॉर्न को सर्वकालिक शीर्ष खिलाड़ियों में से एक माना जाता था। उनका चार मार्च को थाईलैंड में समुई द्वीप में निधन हो गया था, जहां वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने गये हुए थे।

gdg शेन वॉर्न को निजी अंतिम संस्कार में दी विदाई, मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई

उनकी ‘ऑटोप्सी’ जांच में कहा गया कि 52 वर्षीय वॉर्न का निधन शायद दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक हफ्ते पहले ही उनका पार्थिव शरीर थाईलैंड के बैंकाक से मेलबर्न लाया गया था।

04 03 2022 shanewarneap 22517486 शेन वॉर्न को निजी अंतिम संस्कार में दी विदाई, मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई

मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी जिसमें आम जनता को आने की अनुमति होगी। मैदान के एक स्टैंड को वॉर्न के सम्मान में उनके नाम पर रखा जायेगा।

Related posts

टी-20 एशिया कप : भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

bharatkhabar

भारतीय ताइक्वांडो स्टार अरुणा तंवर हुई घायल, हेयरलाइन फ्रैक्चर की आशंका

Nitin Gupta

जेट एयरवेज की पायलेट ने किया हरभजन पर मानहानि का दावा

Rani Naqvi