दुनिया

आतंकवाद के खिलाफ ट्रंप संग काम करने को इच्छुक : पुतिन

Putin आतंकवाद के खिलाफ ट्रंप संग काम करने को इच्छुक : पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने गुरुवार को अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “हमें अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिकी फौजों के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।”

putin

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुतिन ने जोर देकर कहा कि वह विवाद गहराने, नए दुश्मन बनाने के इच्छुक नहीं हैं, बल्कि अमेरिका के साथ संबंध सामान्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को सुलझाने के लिए अमेरिका, रूस सहयोग से पूरे विश्व के हितों की पूर्ति होगी।

पुतिन ने कहा कि यह काम सीरिया में युद्ध लड़ रहे रूसी सैनिकों द्वारा भी किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि रणनीतिक संतुलन बिगाड़ने के प्रयास अत्यंत खतरनाक हो सकते हैं और इससे वैश्विक तबाही हो सकती है। पुतिन ने यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंध में कहा कि वह यूरेशियाई संघ की स्थापना के लिए चर्चा करने को तैयार हैं।

Related posts

निर्मला सीतारमण ने फ्रांस की रक्षामंत्री से की मुताकात,सामरिक और सुरक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

mahesh yadav

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की भारतीय मूल की राजदूत निक्की हेली ने अपने पद से दिया इस्तीफा

rituraj

टेक्सास के विश्वविद्यालयों में बंदूक लेकर जा सकते हैं छात्र

bharatkhabar