featured पंजाब राज्य

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सिद्धू ने की यूपी सरकार की तरीफ, कहा- कर रही बेहतर काम

पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेज दिया है। सोनिया गांधी ने पंजाब सहित पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा था। बता दे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद सिद्धू को लेकर हमेशा से ही विवाद रहे हैं। उनका विवाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बाद तात्कालिक सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी रहा।

कांग्रेस को रास नहीं आया सिद्धू मॉडल

पंजाब कांग्रेस में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की थी इसी के साथ पार्टी के फायर ब्रिगेड नेता 8 महीने तक भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल नहीं पाए माना जा रहा है कांग्रेस और सोनिया गांधी को पंजाब में सिद्धू मॉडल रास नहीं आया। 

Related posts

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गगन धवन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Rani Naqvi

रोड एक्सीडेंट से बचने के लिए उपायों को दी जाए प्राथमिकता : गडकरी

shipra saxena

Good News: बरेली से दिल्ली के लिए आठ मार्च से शुरू होगी उड़ान

Shailendra Singh