featured देश

Weather Update Today : उत्तर से लेकर मध्य भारत तक तापमान में वृद्धि, जानिए राज्यों का हाल

garmi lu hot weather Weather Update Today : उत्तर से लेकर मध्य भारत तक तापमान में वृद्धि, जानिए राज्यों का हाल

Weather Update Today : मार्च के महीने में देश भर का मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, कई हिस्सों में लू भी चल रही है।

ये भी पढ़ें :-

Hijab Case: कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिजाब मामले पर दायर याचिका की खारिज, सुनाया ये फैसला

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा तटीय महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, कोंकण, तटीय कर्नाटक, केरल-माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। आज दिन का तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है।

Related posts

प्रेम और सद्भाव की मूरत मदर टेरेसा को कल दी जाएगी संत की उपाधि

shipra saxena

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज दून लौटने पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत और अभिनंदन

Rani Naqvi

TMC सांसद सांसद नुसरत जहां ने पानी में लगाई आग

Shailendra Singh