featured देश यूपी राज्य

चुनाव के परिणाम के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई मायावती, हार की बताई वजह

BSP सुप्रीमों मायावती ने की प्रेस कांफ्रेस, कहा दलित वर्ग के लोगों पर दिल से नाज है, पढ़ें पूरी खबर

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ चुनाव के परिणाम के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई मायावती, हार की बताई वजहशिवनंदन सिंह, संवाददाता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार बनने जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेस और बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 

चुनाव परिणाम के बाद मायावती ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वही उत्तर प्रदेश चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनता कार्यकर्ता पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि चुनाव में हार से घबराने की जरूरत नहीं है बसपा के बारे में गलत प्रचार किए गए थे वही समाजवादी पार्टी हमें भाजपा की बीन पार्टी बता रही थी।

मुस्लिम दलित वोट मिलते तो भाजपा हार जाती

वहीं चुनाव में हार की वजह बताते हुए मायावती ने कहा कि अगर बसपा को मुसलमानों एवं दलितों का वोट मिलता तो चुनाव परिणाम कुछ और होते निश्चित ही भाजपा हार जाती।

बसपा ही भाजपा को रोकेगी: मायावती

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने आगे कहा कि चुनाव के परिणाम हमारे लिए आगे का सबक है बसपा कर्म पर विश्वास रखती है। हमें हिम्मत नहीं हरनी है। बसपा संघर्ष करती रहेगी। और 1 दिन बसपा की मेहनत रंग लाएगी और बसपा ही भाजपा को रोकेंगी।

2017 में मिली थी 19 सीट

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में भाजपा के खाते में 19 सीटें आई थी। लेकिन इस बार बसपा को केवल एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है।

Related posts

प्रयागराज: खंड शिक्षाधिकारी भर्ती का टॉपर निकला फर्जी, सर्टिफिकेट के वेरीफिकेशन में पकड़ी गई जालसाजी

Aditya Mishra

सरकार की कोशिश, सौर उर्जा को मिले बढ़ावा

Shailendra Singh

CBI ने UPA के वक्त विमानों की खरीद को लेकर दर्ज की 3 FIR

Rani Naqvi