featured पंजाब राज्य

Punjab Election 2022 Result Live Updates: राहुल गांधी ने स्वीकार की हार, कहा- जो जीते उसे बधाई

Rahul Gandhi

Punjab Election 2022 Result Live Updates || पंजाब में लगभग चुनावों के नतीजे साफ हो चुके हैं और आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाती दिख रही है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल भी शुरू हो चुका है इसी बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान ने भी जश्न मनाया और इस दौरान वह भावुक हो गए और उन्होंने अपनी मां को गले लगा लिया। 

TOTAL SEAT  BJP  AAP INC SAD
117  02 92 18 04
राहुल गांधी ने स्वीकार की हार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रुझानों को देखते हुए कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि “जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करें। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।”

पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल LIVE

AAP उम्मीदवार जीवनजोत सिद्धू ने दी नवजोत सिंह सिद्धू को मात
TOTAL SEAT  BJP  AAP INC SAD
117  02 91 17 06

01:00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी आगे बढ़ती जा रही है अभी तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 90 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 18, भाजपा 2, अकाली दल 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

12:00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी आगे बढ़ती जा रही है अभी तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 90 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 15, भाजपा 4, अकाली दल 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

11:00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक पंजाब में अभी भी सबसे आगे आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस 13 सीटों पर अकाली दल 10 भाजपा पांच अन्य राजनीतिक दल के खाते में 1 सीट जाती दिखाई दे रही है।

10:30 बजे तक के शुरुआती रुझान के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़त बनी हुई है। आम आदमी पार्टी 83 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 15, अकाली दल 9, भाजपा 4 एवं अन्य दल एक सीट पर आगे है। 

शुरुआती रुझानों में सबसे आगे आप

10:00 बजे तक के शुरुआती रुझान के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी 83 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 19, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीटों पर आगे है।

अमृतसर सीट से नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर

9:30 बजे तक के शुरुआती रुझानों में पंजाब में सबसे आगे आम आदमी पार्टी चल रही है। आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 36 पर, अकाली दल 17 पर, बीजेपी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए।

Related posts

अब कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला , जानिए फैसले के पीछे की असली वजह..

Rozy Ali

डॉ जितेंद्र सिंह ने जिला डोडा से हासिल किया अपना डोमिसाइल सेटफिकेट..

Mamta Gautam

Aaj Ka Rashifal: 16 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Rahul