featured खेल

दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन

04 03 2022 shanewarneap 22517486 दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन

क्रिकेट जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई है।

Shane Warne Is No More, Rohit Sharma Says Still Cant Believe It - दिग्गज  स्पिनर शेन वार्न नहीं रहे, रोहित शर्मा बोले- अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है.

दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन

क्रिकेट जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर थाईलैंड और दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई है। शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि ‘शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।’

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते अब वो हमारे बीच नहीं रहे। शेन वॉर्न थाईलैंड में मौजूद थे। वॉर्न टेस्ट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शेन वॉर्न की मौत पर कई दिग्गजों ने दुख जताया है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने निधन पर शोक जाहिर किया है।

दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया

वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक हैं।

Related posts

देहरादूनः मुख्य सचिव और मेयर के समक्ष स्मार्ट रोड की DPR का प्रस्तुतीकरण किया गया

mahesh yadav

UP News: 23 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा, कार्यक्रम का शेड्यूल

Rahul

UP News: मथुरा के राधाकुंड में आस्था का सैलाब, पुत्र प्राप्ति के लिए निसंतान दम्पति करेंगे स्नान

Nitin Gupta