featured दुनिया

Russia attack on Ukraine: रूस के कब्जे में यूक्रेन का खेरासन शहर, कीव में हुए भीषण धमाके

kyiv Russia attack on Ukraine: रूस के कब्जे में यूक्रेन का खेरासन शहर, कीव में हुए भीषण धमाके

Russia attack on Ukraine || यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खेरासन पर कब्जा कर लिया है। वही राजधानी कीव के  कई हिस्सों पर जोरदार धमाके हुए हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि वह भारत के एक एक छात्र को वहां से सुरक्षित लेकर आएंगे।

इसी के साथ ही विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी साफ किया गया है कि यूक्रेन में भारत के किसी भी नागरिक को बंधक नहीं बनाया गया है। और ना ही इसके बारे में कोई जानकारी है। दरअसल बुधवार को एक खबर में दावा किया जा रहा था कि यूक्रेन में कुछ भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया गया है। 

खेरासन पर रूस का कब्जा

खेरासन के मेयर इहोर कोलयखैइव ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह शहर में आए हथियारबंद लोग के आदेशों का पालन करें। बता दें इस शहर की आबादी 2 लाख 90 हजार है। यह राजधानी कीव से 480 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर काला सागर के पास है। और रणनीति के लिहाज से बेहद अहम हैं। इस शहर के करीबी विद्रोहियों का डोनेट्स्‍कइलाका है। बता दे इसे पहले बुधवार को मेयर ने कहा था कि यह शहर यूक्रेन के नियंत्रण में है।

Related posts

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया दिवाली का गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ौतरी का एलान

Saurabh

कुमार विश्वास ने कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, पोस्टर ने मचाया बवाल

Vijay Shrer

वडनगर: अपने स्कूल पहुंचे पीएम मोदी, स्कूल की मिट्टी को माथे पर लगाकर किया प्रणाम

Pradeep sharma