featured राजस्थान

राजस्थान: 3 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल?

Ashok Gehlot 1 राजस्थान: 3 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल?

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 3 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड एवं निगमों में की गईं अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद तीन नेताओं को मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। इसमें डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी शामिल हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Cm Ashok Gehlot Gave Cabinet Minister Status To Three Congress Leaders -  Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत ने तीन कांग्रेस नेताओं को दिया कैबिनेट मंत्री  का दर्जा, 74 राजनीतिक ...

3 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 3 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड एवं निगमों में की गईं अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद तीन नेताओं को मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। इसमें डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी शामिल हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। चंद्रभान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और समन्वय समिति के उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

74 राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची भी जारी

प्रदेश सरकार ने नौ फरवरी को इन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों के तहत विभिन्न आयोग/ बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाया था। इससे पहले सरकार ने सोमवार को 74 राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची भी जारी की थी। 74 लोगों को प्रदेश के विभिन्न आयोग, बोर्डों और निगमों का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है। नौ फरवरी को राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 4 राज्य स्तरीय आयोगों, बोर्डों और निगमों में 11 विधायकों सहित 58 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Related posts

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया

Rani Naqvi

गुजरात दंगों के 3 मामलों में कोर्ट ने मोदी का नाम हटाया

Samar Khan

Bigg Boss के घर से आउट हुई रोशमी बानिक, बताया सच

mohini kushwaha