featured Breaking News देश

देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मोदी की देन : शाह

Amit Shah देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मोदी की देन : शाह

लखनऊ/वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक जले हुए ट्रांसफार्मर की तरह हो गई है, इसे बदलने की जरूरत है। शाह ने कहा कि केंद्र में सरकार बने दो वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक न तो एक भी घोटाला सामने आया और न ही कहीं भ्रष्टाचार हुआ है। रोहनियां में जनस्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ये बातें कहीं। इस दौरान मंच पर अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

Amit Shah

शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा भाजपा से पूछते हैं कि सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां क्या हैं। गर्मी की छुट्टियों में विदेश में रह रहे राहुल को बताना है कि कांग्रेस सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में अंतरिक्ष, आकाश जमीन और पाताल तक घोटाला ही घोटाला हुआ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में न तो कोई घोटाला हुआ और न कोई भ्रष्टाचार। देश को एक प्रामाणिक सरकार मिली है।

शाह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल पूछते हैं कि देश की सीमा पर गोलीबारी अब भी हो रही है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने आंखों पर इटैलियन चश्मा लगा लिया है। सीमा पर गोली का जवाब अब गोले से दिया जा रहा है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में विकास का पॉवरहाउस लगा रखा है, लेकिन उसका लाभ उप्र की जनता को नहीं मिल रहा है। शाह ने कहा कि उप्र की सरकार एक जली हुई ट्रांसफॉर्मर की तरह हो गई है। यहां की जनता को अब अखिलेश यादव को बदलना ही पड़ेगा।

सच तो यह है कि मोदी सरकार के दो साल के कार्य-कलाप की अभी कोई जांच नहीं हुई है। ललित मोदी और विजय माल्या प्रकरण को अगर नजरअंदाज भी कर दिया जाए, तो भाजपा शासित राज्यों- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है। हिमाचल प्रदेश की प्रेम कुमार धूमल सरकार भ्रष्टाचार के कारण ही दोबारा सत्ता में नहीं आ पाई, लेकिन इन सब बातों का जिक्र भाजपा अध्यक्ष करें भी कैसे।

(आईएएनएस)

Related posts

INDvsWI:2 TEST- टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, टीम इंडिया में बदलाव

mahesh yadav

कोरोना वैक्सीन, जो बाइडेन का ऐलान, 1 मई 2021 से अमेरिका में सभी वयस्कों को दी जाएगी वैक्सीन

Aman Sharma

विशेष सत्र के बहिष्कार पर विपक्ष की आवाजें हो रहीं बुलंद

Trinath Mishra