featured क्राइम अलर्ट यूपी

मेरठ में प्रसपा नेता की चाकू से गोदकर कर की हत्या, 5 लोगों पर केस दर्ज

बदायूं: मायके से वापस नहीं आ रही थी पत्नी, तिलमिलाए पति ने गला काटकर की ससुर की हत्या

शानू भारती, संवाददाता, मेरठ

मेरठ: जनपद के शोभापुर गांव में बच्चों के विवाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेता सुधीर कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चचेरे भाई कमलदीप और उसके दोस्तों पर वारदात करने का आरोप लगाया गया है।

प्रसपा कार्यकर्ता ने किया हंगामा
घटना के बाद प्रसपा कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी के ससुर को हिरासत में ले लिया है। शोभापुर निवासी सुधीर कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जिला युवा इकाई में सचिव थे। वह प्लंबर का काम करते थे।

Screenshot 2022 02 26 9.23.30 AM मेरठ में प्रसपा नेता की चाकू से गोदकर कर की हत्या, 5 लोगों पर केस दर्ज

परिवार के बच्चों में खेलते समय हो गया था विवाद
पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले सुधीर और चचेरे भाई कमलदीप के परिवार के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद सुधीर और कमलदीप में भी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सुधीर ने घर का दरवाजा बंद कर चुप्पी साध ली थी, लेकिन आरोपी ने धमकी दी थी कि वह हत्या कर देगा।

Screenshot 2022 02 26 9.23.12 AM मेरठ में प्रसपा नेता की चाकू से गोदकर कर की हत्या, 5 लोगों पर केस दर्ज

चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
शुक्रवार को कमलदीप ने सुधीर को घर में अकेला देखकर चार-पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि कमलदीप ने सुधीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन खून से लथपथ सुधीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2022 02 26 at 9.04.41 AM मेरठ में प्रसपा नेता की चाकू से गोदकर कर की हत्या, 5 लोगों पर केस दर्ज

इन लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने सुधीर के भाई चंद्रकिरण की तहरीर पर कमलदीप और उसके भाई सोनू, ससुर सतीश, सास शीला व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :-

Ukraine Russia War: गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, शुल्यावका और बेरेस्टिस्का में फायरिंग

Related posts

अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, 36 घंटों की बर्फबारी से लुढ़का तापमान, स्कूल बंद

Neetu Rajbhar

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 34,403 नए मामले, 320 की हुई मौत

Neetu Rajbhar

भारत को घेरने के लिए चीन की चाल, पाक को सौंपी अत्याधुनिक मिसाइल

lucknow bureua