featured देश

Lata Mangeshkar Death: सुर कोकिला के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar Lata Mangeshkar Death: सुर कोकिला के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित देश की सुर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar ) के निधन पर भारत सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

2 दिन की राष्ट्रीय शोक के दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में आधा झुका रहेगा। किसी प्रकार की सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। साथ ही लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बार उनकी पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। और सशस्त्र सेना के जवानों के साथ अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें सलामी दी जाएगी।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।

आज सुबह हुआ निधन

रविवार यानी आज सुबह सुर कोकिला लता मंगेशकर का 92 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। वह पिछले 1 महीने से अस्पताल में भर्ती थी। 

शोक में डूबा देश 

सुर मल्लिका लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र व राज्य के मंत्रियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

Related posts

मेरी बेटी , मेरा अभिमान , ऐसा परिवार जिसने नवजात कन्या का किया भव्य ग्रहप्रवेश

Rani Naqvi

पनामा केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसाल आज, क्या बचेगी नवाज शरीफ की कुर्सी

Pradeep sharma

सिंधु जल समझौताः पाक ने कहा भारत नहीं कर सकता संधि में बदलाव

Rahul srivastava